• Home
  • Disclamer
  • Programs
  • Bank Details
  • Contact us
Janlok India Times news
Advertisement
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कश्मीर
    • जम्मू
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • सिक्किम
  • बड़ी खबरे
  • दिल्ली एनसीआर
  • कोरोना
  • विदेश
  • राजनीति
  • विशेष
  • Youtube Channel
  • Live Tv
  • More
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफल
No Result
View All Result
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कश्मीर
    • जम्मू
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • सिक्किम
  • बड़ी खबरे
  • दिल्ली एनसीआर
  • कोरोना
  • विदेश
  • राजनीति
  • विशेष
  • Youtube Channel
  • Live Tv
  • More
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफल
No Result
View All Result
Janlok India Times news
No Result
View All Result

बुलडोजर के सामने तेजाब को बनाया हथियार, नोएडा में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को हटना पड़ा पीछे

Janlok News Bureau by Janlok News Bureau
July 1, 2022
in उत्तर प्रदेश, दिल्ली एनसीआर
0
बुलडोजर के सामने तेजाब को बनाया हथियार, नोएडा में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को हटना पड़ा पीछे

नोएडा प्राधिकरण की टीम ने अवैध अतिक्रमण को हटाने का अभियान शुरू किया हुआ है। इसी बीच कुछ स्थानीय लोगों ने टीम के सदस्यों पर तेजाब फेंकने की धमकी दी है। दरअसल, सलारपुर गांव में अतिक्रमण विरोधी अभियान का कुछ लोगों ने बुधवार को विरोध किया। प्राधिकरण के अधिकारी जो पुलिस और बुलडोजर को साथ लेकर गए थे, उन्होंने अवैध निर्माण हटाने का अभियान स्थगित कर दिया और लगभग चार घंटे बाद पीछे हट गए क्योंकि कुछ ग्रामीणों ने खुद पर तेजाब डालने की धमकी दी। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ।

बाद में लेखपाल विनय कुमार और नोएडा प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता सुंदर लाल ने तीन निवासियों जिसमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है, के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण कानून के तहत अवैध अतिक्रमण का विरोध करने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में अभी एफआईआर दर्ज होना बाकी है। पुलिस उपायुक्त (मध्य) हरीश चंदर ने बताया, ‘हम मामले की जांच कर रहे हैं। ऐसे दावा किया गया था कि ग्रामीणों ने खुद पर तेजाब डालने की धमकी दी थी।’

शिकायत के अनुसार, सर्कल 7 के अधिकारियों की नोएडा टीम, भूमि अभिलेख विभाग और पुलिस बुधवार सुबह बुलडोजर के साथ सलारपुर गांव पहुंची। इसके तुरंत बाद वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और अधिकारियों से अभियान को रोकने के लिए कहा। अधिकारियों ने शिकायत में कहा कि बुजुर्ग महिला और एक शख्स जिसकी पहचान दीपक भाटी के रूप में हुई है वो चारदीवारी पर चढ़ गए, इसे तोड़ा जाना था क्योंकि यह 50,000 वर्गमीटर भूमि पर बनाया गया था। जिसे नोएडा प्राधिकरण ने विकास कार्यों के लिए निर्धारित किया था।

एक बाल्टी लेकर, उन्होंने कथित तौर पर टीम से कहा कि अगर अतिक्रमण रोधी अभियान बंद नहीं किया तो वे अधिकारियों पर तेजाब फेंक देंगे। उन्होंने कथित तौर पर कार्य अंचल अधिकारी और तहसीलदार के साथ भी बदसलूकी की। पुलिस में की गई शिकायत के अनुसार, ‘कार्रवाई के खिलाफ लोगों ने मौके पर ही प्रदर्शन किया, जिसे पुलिस बल ने रोक दिया, लेकिन कुछ महिला-पुरुषों ने प्राधिकरण टीम के साथ बदसलूकी की और सरकारी काम में बाधा डाली। दीपक भाटी ने प्राधिकरण की टीम पर तेजाब से भरी बाल्टी फेंकने का प्रयास किया।’

शिकायत में आगे कहा गया है, ‘कई बार हुए अतिक्रमण को हटाने का प्रयास किया गया। अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी जारी किया गया, लेकिन रात में चोरी-छिपे अवैध निर्माण किया जाता है।’ अधिकारियों ने कहा कि टीम विरोध के बाद क्षेत्र छोड़कर चली गई। हालांकि तब तक अधिकांश दीवार को गिरा दिया गया था। कुछ ग्रामीणों ने बाद में खुद पर भी तेजाब डालने की धमकी दी थी।

Previous Post

मां और छह साल की बेटी के साथ गैंगरेप करने वाले 5 गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

Next Post

आज से सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी इन 19 चीजों पर बैन, पकड़े जाने पर 5 साल की कैद

Janlok News Bureau

Janlok News Bureau

Next Post
आज से सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी इन 19 चीजों पर बैन, पकड़े जाने पर 5 साल की कैद

आज से सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी इन 19 चीजों पर बैन, पकड़े जाने पर 5 साल की कैद

Browse by Category

  • Top News
  • Uncategorized
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कथा-कहानी
  • कविता
  • कश्मीर
  • खेल
  • ग़ज़ल
  • जम्मू
  • दिल्ली एनसीआर
  • पश्चिम बंगाल
  • बड़ी खबरें
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महिला
  • मीडिया
  • मुख्य समाचार
  • युवा
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राशिफल
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो गैलरी
  • व्यंग्य
  • व्यापार
  • सिक्किम
  • स्वास्थ्य
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • Home
  • Disclamer
  • Programs
  • Bank Details
  • Contact us

Copyright © 2020 Janlokindiatimes.com | This is Owned By Janlok India Times

No Result
View All Result
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कश्मीर
    • जम्मू
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • सिक्किम
  • बड़ी खबरे
  • दिल्ली एनसीआर
  • कोरोना
  • विदेश
  • राजनीति
  • विशेष
  • Youtube Channel
  • Live Tv
  • More
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफल

Copyright © 2020 Janlokindiatimes.com | This is Owned By Janlok India Times