राजस्थान के जोधपुर शहर में उपद्रव घटना के बाद शहर के दस थाना क्षेत्रों में लगाया गया कर्फ्यू आज (बुधवार) दूसरे दिन भी जारी रहा और स्थिति के मद्देनजर इसे छह मई की मध्य रात बारह बजे तक बढ़ा दिया गया है। पुलिस के अनुसार शहर में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है तथा स्थिति नियंत्रण में है और कहीं से कोई अप्रिय खबर प्राप्त नहीं हुई है।
कर्फ्यू शहर के उदयमंदिर, सदर कोतवाली, सदर बाजार, नागोरी गेट, खांडाफलसा, प्रतापनगर, प्रतापनगर सदर, देव नगर, सूरसागर और सरदारपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर से बुधवार मध्य रात बारह बजे तक लागू किया गया था जिसे बढ़ाया गया है।
उधर कांग्रेस के होने वाले चिंतन शिविर की तैयारियों का जायजा लेने उदयपुर पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया के सवाल पर बताया कि जोधपुर में शांति है और सद्भावना के प्रयास किये जा रहे हैं। कर्फ्यू के दौरान जरुरी सेवाओं एवं बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले वद्यिार्थियों को छूट दी गयी है वहीं शहर में इंटरनेट सेवा दूसरे दिन भी बंद रही।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में दंड संहिता की धारा 151 के तहत अब तक 161 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। कर्फ्यू के कारण इन क्षेत्रों में सड़कें और गलियां सूनी नजर आ रही हैं और क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं। हालांकि, उपद्रव के दूसरे दिन कहीं से कोई किसी उपद्रव की कोशिश एवं घटना की खबर नहीं हैं और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
शांति बहाल करने के लिए प्रशासन ने बुधवार को यहां शांति समिति की बैठक बुलाई, जिसका भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास एवं अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने बहिष्कार किया और कहा कि स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा को ढकने वाले उपद्रवी वीडियो और फोटो में साफ नजर आ रहे हैं। इसके बाद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की एवं निर्दोषों को छोड़े जाने की मांग की है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव, जोधपुर प्रभारी मंत्री सुभाष गर्ग, अतिरक्ति मुख्य सचिव (गृह) अभय कुमार और अतिरक्ति पुलिस महानिदेशक हवा सिंह घुमरिया े जोधपुर पहुंचकर उपद्रव वाले क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।







