• Home
  • Disclamer
  • Programs
  • Bank Details
  • Contact us
Janlok India Times news
Advertisement
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कश्मीर
    • जम्मू
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • सिक्किम
  • बड़ी खबरे
  • दिल्ली एनसीआर
  • कोरोना
  • विदेश
  • राजनीति
  • विशेष
  • Youtube Channel
  • Live Tv
  • More
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफल
No Result
View All Result
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कश्मीर
    • जम्मू
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • सिक्किम
  • बड़ी खबरे
  • दिल्ली एनसीआर
  • कोरोना
  • विदेश
  • राजनीति
  • विशेष
  • Youtube Channel
  • Live Tv
  • More
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफल
No Result
View All Result
Janlok India Times news
No Result
View All Result

जरूरत से ज्यादा नींबू पानी पीने वाले हो जाएं सावधान, सेहत को हो सकते हैं ये बड़े नुकसान

Janlok News Bureau by Janlok News Bureau
May 15, 2021
in स्वास्थ्य
0
जरूरत से ज्यादा नींबू पानी पीने वाले हो जाएं सावधान, सेहत को हो सकते हैं ये बड़े नुकसान

नींबू पानी सेहत के लिए खासा फायदेमंद माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ वजन घटाने के लिए रोज सुबह गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने की सलाह देते हैं। वहीं, लंच या डिनर के बाद नींबू पानी का सेवन करने से खाना जल्दी पचाने में मदद मिलती है। हालांकि, मोटापे से मुक्ति और हाजमा दुरुस्त रखने के चक्कर में जरूरत से ज्यादा नींबू पानी पीना माइग्रेन के दर्द को भी उभार सकता है। मेलबर्न यूनिवर्सिटी के तंत्रिका तंत्र विशेषज्ञों ने अपने हालिया अध्ययन के आधार पर यह चेतावनी दी है।

शोधकर्ता रेबेका ट्रॉब के मुताबिक नींबू में ‘टाइरामाइन’ नाम का एमिनो एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह एक प्राकृतिक ‘मोनोअमाइन’ की भूमिका निभाता है। ‘मोनोअमाइन’ तंत्रिका तंत्र की कोशिकाओं के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान सुनिश्चित करने वाले प्रमुख न्यूरोट्रांसमिटर में शुमार है। इसकी अधिकता तंत्रिका तंत्र में खून का प्रवाह करने वाली नसों में सिकुड़न का सबब बनती है। ट्रॉब ने बताया कि नसें सिकुड़ने पर खून के बहाव के दौरान उन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इससे सिर में असहनीय दर्द उठना लाजिमी है।

खतरे और भी हैं…
अंग खराब होने का डर
-रेबेका ने बताया कि नींबू विटामिन-सी का बेहतरीन स्रोत है। जब शरीर में इस विटामिन का स्तर बढ़ जाता है, तब फल-सब्जियों में मौजूद आयरन सोखने की उसकी क्षमता में भी इजाफा होता है। ‘हीमोक्रोमाटोसिस’ सहित अन्य जेनेटिक बीमारियों से जूझ रहे मरीजों में अगर आयरन ज्यादा मात्रा में जुटने लगे तो अंग खराब होने का डर बढ़ जाता है।

पेट दर्द, मिचली की शिकायत
-रेबेका की मानें तो विटामिन-सी की अधिकता से पेट में अम्लों का स्त्राव बढ़ने की भी आशंका रहती है। इससे एसिडिटी की समस्या और गंभीर रूप अख्तियार कर सकती है। व्यक्ति को न सिर्फ पेटदर्द, बल्कि गले-सीने में जलन, मिचली, उल्टी और दस्त का सामना करना पड़ सकता है। ‘गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज’ से पीड़ित मरीजों के लिए नींबू न खाने में ही भलाई है।

मुंह में छाले का सबब
-अध्ययन में यह भी देखा गया कि नींबू पानी का अत्यधिक सेवन मुंह में बार-बार छाले पनपने की वजह हो सकता है। दरअसल, नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड मुंह के अंदर पाए जाने वाले ऊतकों में सूजन और जलन की शिकायत को जन्म देता है। इससे कुछ गर्म या ठंडा खाने पर दांत-मंसूड़ों में झनझनाहट की समस्या भी बढ़ सकती है।

दांत कमजोर होने की आशंका
-नींबू अपने एसिडिक गुणों के चलते दांतों की रक्षा करने वाले ‘इनैमल’ में क्षरण का सबब बन सकता है। अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन की ओर से 2015 में किए गए एक अध्ययन में यह बात सामने आई थी। शोधकर्ताओं ने नींबू पानी को स्ट्रॉ से पीने की सलाह दी थी, ताकि दांत से उसका सीधा संपर्क कम ही हो। यही नहीं, नींबू पानी के सेवन के तुरंत बाद ब्रश करने से बचने को भी कहा था।

सलाह-
-दिनभर में स्वस्थ वयस्कों को 02 नींबू का रस ही पीना चाहिए
-03 मिलीलीटर पानी में आधे नींबू का रस निचोड़ना उपयुक्त मात्रा

सावधान
-नींबू में मौजूद ‘टाइरामाइन’ प्राकृतिक ‘मोनोअमाइन’ की भूमिका निभाता है
-तंत्रिका तंत्र में खून का प्रवाह करने वाली नसें सिकुड़ने से होता है सिरदर्द

Previous Post

डेंगू होने पर पपीते के पत्ते का रस, बकरी दूध और गिलोय का सेवन फायदेमंद

Next Post

Mahindra Marazzo नहीं होगी बंद, अब इस धांसू फीचर के साथ आ रही ये MPV

Janlok News Bureau

Janlok News Bureau

Next Post
Mahindra Marazzo नहीं होगी बंद, अब इस धांसू फीचर के साथ आ रही ये MPV

Mahindra Marazzo नहीं होगी बंद, अब इस धांसू फीचर के साथ आ रही ये MPV

Browse by Category

  • Top News
  • Uncategorized
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कथा-कहानी
  • कविता
  • कश्मीर
  • खेल
  • ग़ज़ल
  • जम्मू
  • दिल्ली एनसीआर
  • पश्चिम बंगाल
  • बड़ी खबरें
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महिला
  • मीडिया
  • मुख्य समाचार
  • युवा
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राशिफल
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो गैलरी
  • व्यंग्य
  • व्यापार
  • सिक्किम
  • स्वास्थ्य
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • Home
  • Disclamer
  • Programs
  • Bank Details
  • Contact us

Copyright © 2020 Janlokindiatimes.com | This is Owned By Janlok India Times

No Result
View All Result
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कश्मीर
    • जम्मू
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • सिक्किम
  • बड़ी खबरे
  • दिल्ली एनसीआर
  • कोरोना
  • विदेश
  • राजनीति
  • विशेष
  • Youtube Channel
  • Live Tv
  • More
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफल

Copyright © 2020 Janlokindiatimes.com | This is Owned By Janlok India Times