• Home
  • Disclamer
  • Programs
  • Bank Details
  • Contact us
Janlok India Times news
Advertisement
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कश्मीर
    • जम्मू
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • सिक्किम
  • बड़ी खबरे
  • दिल्ली एनसीआर
  • कोरोना
  • विदेश
  • राजनीति
  • विशेष
  • Youtube Channel
  • Live Tv
  • More
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफल
No Result
View All Result
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कश्मीर
    • जम्मू
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • सिक्किम
  • बड़ी खबरे
  • दिल्ली एनसीआर
  • कोरोना
  • विदेश
  • राजनीति
  • विशेष
  • Youtube Channel
  • Live Tv
  • More
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफल
No Result
View All Result
Janlok India Times news
No Result
View All Result

सोनिया गांधी को खत लिखने वाले 23 पुराने कांग्रेसी नेता बना रहे यह नया प्लान, गुलाम नबी आजाद करेंगे अगुवाई

Janlok News Bureau by Janlok News Bureau
February 27, 2021
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार
0
सोनिया गांधी को खत लिखने वाले 23 पुराने कांग्रेसी नेता बना रहे यह नया प्लान, गुलाम नबी आजाद करेंगे अगुवाई

कांग्रेस के भीतर नए नेतृत्व और संगठन चुनाव की मांग के लिए सोनिया गांधी को खत लिखन वाले 23 कांग्रेस नेताओं का समूह ‘सेव द आइडिया ऑफ इंडिया’ का राष्ट्रीयव्यापी अभियान लॉन्च करने जा रहा है। इस नए अभियान की अगुवाई गुलाम नबी आजाद करेंगे, जो सोनिया गांधी को खत लिखने वाले नेताओं के समूह में भी शामिल थे। इस कैंपेन के तहत जम्मू में शनिवार को कई रैलियां और जनसभाएं होंगी, जिसके लिए पूर्व राज्यसभा सदस्य गुलाम नबी आजाद ने अपने सहयोगियों को आमंत्रित किया है।

इस मामले से परिचित लोगों के मुताबिक, आनंद शर्मा, भुपिदंर हुड्डा, विवेक तनखा और कपिल सिब्बल भी गुलाम नबी आजाद के बुलावे पर इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। बता दें कि ये लोग भी उन 23 कांग्रेसी नेताओं की फेहरिस्त में शामिल थे, जिन्होंने सोनिया गांधी को खत लिखा था। 

23 कांग्रेसी नेताओं वाले समूह में से एक ने कहा, ‘उन्होंने (गुलाम नबी आजाद) हमें वहां आने के लिए कहा है और हम सभी एकजुटता दिखाने के लिए वहां जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि शनिवार को दो सार्वजनिक बैठकें करने की योजना है। साथ ही रविवार को एक और बैठक होगी। अब हम देश भर में यह करने जा रहे हैं। जम्मू के बाद हमने लुधियाना और कुरुक्षेत्र में ऐसे कार्यक्रम की योजना बनाई है।’

हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इस तरह की बैठकों में कांग्रेस और उसकी स्थानीय इकाइयां शामिल होंगी या नहीं।  बता दें कि पिछले अगस्त में कांग्रेस के भीतर संगठनात्मक चुनाव करवाने और नए नेतृत्व की मांग को लेकर कांग्रेस के 23 नेताओं ने मिलकर सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा था। इसके बाद इन मुद्दों पर  22 जनवरी को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में चर्चा तो हुई, मगर अब तक हल नहीं निकाला जा सका है। हालांकि, पार्टी के युवा नेता चाहते हैं कि राहुल गांधी फिर से अध्यक्ष पद संभालें।

ऐसा कहा जा रहा है कि आजाद के सम्मान में इस तरह के सार्वजनिक बैठकें होंगी, मगर यह उनके लिए एक मंच भी बनेगा, जहां से वो आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। बता दें कि कांग्रेस के आंतरिक चुनाव की प्रक्रिया पर विधानसभा चुनावों तक रोक लगा दी गई है। विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी अपना नया अध्यक्ष चुनेगी। 

एक अन्य कांग्रेस नेता ने कहा कि यह (बैठक) सभी देशभक्त राष्ट्रवादी ताकतों को एकजुट करने और भारत के विचार को बचाने के लिए एक बड़े प्रयास का हिस्सा है। उन्होंने पुष्टि की कि वे आगामी चुनाव में पार्टी के लिए भी प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा संदेश भारत को एक बहुसंख्यक राष्ट्र बनने से बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को हराने का होगा। 

सोनिया गांधी को खत लिखने वाले नेताओं में से ही एक अन्य ने कहा कि ये बैठकें कांग्रेस आलाकमान के लिए भी एक संदेश हैं। उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि हम पार्टी नेतृत्व को बताना चाहते हैं कि हम एकजुट हैं, हमारे पास एक मुद्दा है और उन्हें इसके बारे में कुछ करना चाहिए।  

शुक्रवार को गुलाम नबी आज़ाद तीन दिवसीय यात्रा पर जम्मू पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। उन्होंने पार्टी कार्यालय के बाहर मीडियाकर्मियों से कहा कि कांग्रेस चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी पूरी ताकत से लड़ेगी। 

एक कांग्रेस नेता ने हिन्दुस्तान टाइम्स को बताया कि यह कार्यक्रम केवल सोनिया गांधी को खत लिखने वाले नेताओं का कार्यक्रम नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी राज्य इकाई गुलाम नबी आज़ाद को सम्मानित करना चाहती है और सभी कांग्रेस नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है और बहुत से लोग भाग ले रहे हैं। 

Previous Post

Mahindra XUV300 का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द होगा लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगी 375km और कीमत होगी इतनी

Next Post

NH-24 पर 30 वर्षीय महिला का ऑटो में अपहरण कर 3 घंटे तक गैंगरेप, अंधेरी रात में मदद के लिए घंटों हाईवे पर दौड़ी पीड़िता

Janlok News Bureau

Janlok News Bureau

Next Post
NH-24 पर 30 वर्षीय महिला का ऑटो में अपहरण कर 3 घंटे तक गैंगरेप, अंधेरी रात में मदद के लिए घंटों हाईवे पर दौड़ी पीड़िता

NH-24 पर 30 वर्षीय महिला का ऑटो में अपहरण कर 3 घंटे तक गैंगरेप, अंधेरी रात में मदद के लिए घंटों हाईवे पर दौड़ी पीड़िता

Browse by Category

  • Top News
  • Uncategorized
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कथा-कहानी
  • कविता
  • कश्मीर
  • खेल
  • ग़ज़ल
  • जम्मू
  • दिल्ली एनसीआर
  • पश्चिम बंगाल
  • बड़ी खबरें
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महिला
  • मीडिया
  • मुख्य समाचार
  • युवा
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राशिफल
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो गैलरी
  • व्यंग्य
  • व्यापार
  • सिक्किम
  • स्वास्थ्य
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • Home
  • Disclamer
  • Programs
  • Bank Details
  • Contact us

Copyright © 2020 Janlokindiatimes.com | This is Owned By Janlok India Times

No Result
View All Result
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कश्मीर
    • जम्मू
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • सिक्किम
  • बड़ी खबरे
  • दिल्ली एनसीआर
  • कोरोना
  • विदेश
  • राजनीति
  • विशेष
  • Youtube Channel
  • Live Tv
  • More
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफल

Copyright © 2020 Janlokindiatimes.com | This is Owned By Janlok India Times