• Home
  • Disclamer
  • Programs
  • Bank Details
  • Contact us
Janlok India Times news
Advertisement
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कश्मीर
    • जम्मू
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • सिक्किम
  • बड़ी खबरे
  • दिल्ली एनसीआर
  • कोरोना
  • विदेश
  • राजनीति
  • विशेष
  • Youtube Channel
  • Live Tv
  • More
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफल
No Result
View All Result
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कश्मीर
    • जम्मू
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • सिक्किम
  • बड़ी खबरे
  • दिल्ली एनसीआर
  • कोरोना
  • विदेश
  • राजनीति
  • विशेष
  • Youtube Channel
  • Live Tv
  • More
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफल
No Result
View All Result
Janlok India Times news
No Result
View All Result

आगरा में फिल्‍मी अंदाज में दूसरी बार लड़की का अपहरण, बुर्का पहनाकर लड़की को हॉस्पिटल से किया गायब

Janlok News Bureau by Janlok News Bureau
February 26, 2021
in Top News, उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार
0
आगरा में फिल्‍मी अंदाज में दूसरी बार लड़की का अपहरण, बुर्का पहनाकर लड़की को हॉस्पिटल से किया गायब

उत्‍तर प्रदेश के आगरा में बदमाश ने एक नाबालिग लड़की को फिल्‍मी अंदाज में हॉस्पिटल से अगवा कर लिया। इसी मामले में एक बार वह जेल भी जा चुका है। इस बार उसने लड़की को गायब करने के लिए बिल्‍कुल अलग तरीका अख्तियार किया। बुआ के साथ दवा लेने हॉस्पिटल आई लड़की को उसने बुर्का पहनाया और अपने साथ बड़े आराम से लेकर निकल गया। इस दौरान साथ आई बुआ हॉस्पिटल पर बैठी इंतजार करती रह गई। 

सीसीटीवी फुटेज में लड़की बिना किसी दबाव के साथ उसके साथ जाते दिख रही है। चूंकि वह नाबालिग है, इसलिए उसकी स्वीकृति मायने नहीं रखती। परिवारवालों के मुताबिक उसका अपहरण करने वाले शख्‍स का नाम मेहताब है। वह मेरठ का रहने वाला है। पुलिस मेहताब की तलाश में मेरठ समेत अन्य जगहों पर दबिश दे रही है। परिवारवालों ने पुलिस को बताया कि लड़की की उम्र 17 वर्ष है। मंगलवार को वह तारागंज क्षेत्र स्थित अपने घर से दयालबाग स्थित हॉस्पिटल में अपनी बुआ के साथ दवा लेने आई थी। बुआ हॉस्पिटल में बैठी रही और किशोरी गायब हो गई। घरवालों ने मेरठ के मेहताब राणा पर आरोप लगाया। कहा कि वही उनकी बेटी को उठाकर ले गया है। उसने इंटरनेट कॉल करके धमकी भी दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे। उसमें आरोपित मेहताब राणा ही निकला। किशोरी बुर्का पहनकर उसके साथ जाते हुए दिख रही थी।

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि लड़की के पिता होटल कर्मचारी हैं। मेरठ निवासी मेहताब राणा भी उसी होटल में नौकरी किया करता था। वर्ष 2018 में उसने पहली बार किशोरी का अपहरण किया था। पुलिस मेरठ से उसके भाई को उठा लाई थी। दबाव में मेहताब के घरवालों ने किशोरी को मेरठ के एक थाने में पुलिस के सुपुर्द किया था। उसके कोर्ट में बयान दर्ज हुए थे। पुलिस ने बयानों के आधार पर पोक्सो और दुराचार की धारा बढ़ाई थी।

इस घटना के कुछ माह बाद आरोपित दूसरी बार किशोरी का अपहरण करके ले गया था। पुलिस ने किशोरी और आरोपित को पकड़ा था। आरोपित के पास उस समय हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक का स्टे था। पुलिस ने पहले उस स्टे को खारिज कराया था। उसके बाद आरोपित को पकड़कर जेल भेजा था। दो साल बाद तीसरी बार आरोपित किशोरी को अपने साथ ले गया है।

विवाहित है आरोपी
पुलिस के अनुसार मेहताब विवाहित है। वह आगरा में धांधूपुरा इलाके में किराए पर रह चुका है। आगरा के चप्पे-चप्पे से वाकिफ है। पहले मुकदमे में उसके दो ससुरालीजनों को भी आरोपित बनाया गया था। वे ही किशोरी को मेरठ में एक थाने में पुलिस के सुपुर्द करके गए थे। तीसरी बार किशोरी मेहताब के साथ गई है। 

मेरठ में दी दबिश 
नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में आगरा पुलिस ने गुरुवार को मेरठ में दबिश दी। न लड़की मिली, न अपहर्ता। पुलिस ने आरोपी की पत्नी-भाभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी मेहताब राणा मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर औरंगाबाद गांव का रहने वाला है।  

पहला मुकदमा चल रहा है लंबित
पूरे प्रकरण में ताजगंज पुलिस की लापरवाही भी उजागर हुई है। वर्ष 2018 में मेहताब राणा के खिलाफ जो मुकदमा दर्ज हुआ था, उसमें वह जेल गया था। इस मुकदमे में पुलिस ने दानेश सहित दो नामों की बढ़ोत्तरी की थी। इन दोनों की गिरफ्तारी आज तक नहीं हुई है। इतना ही नहीं दूसरी बार किशोरी का अपहरण हुआ तो उसका मुकदमा तक दर्ज नहीं किया गया था।

Previous Post

कहां लगी कोयला घोटाले की रकम? सीबीआई और ईडी की टीमों ने कोलकाता में कारोबारी के घर मारे छापे

Next Post

गोंडा -लखनऊ मार्ग पर सड़क हादसा, बस-ट्रक भिड़ंत में 10 घायल

Janlok News Bureau

Janlok News Bureau

Next Post
गोंडा -लखनऊ मार्ग पर सड़क हादसा, बस-ट्रक भिड़ंत में 10 घायल

गोंडा -लखनऊ मार्ग पर सड़क हादसा, बस-ट्रक भिड़ंत में 10 घायल

Browse by Category

  • Top News
  • Uncategorized
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कथा-कहानी
  • कविता
  • कश्मीर
  • खेल
  • ग़ज़ल
  • जम्मू
  • दिल्ली एनसीआर
  • पश्चिम बंगाल
  • बड़ी खबरें
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महिला
  • मीडिया
  • मुख्य समाचार
  • युवा
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राशिफल
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो गैलरी
  • व्यंग्य
  • व्यापार
  • सिक्किम
  • स्वास्थ्य
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • Home
  • Disclamer
  • Programs
  • Bank Details
  • Contact us

Copyright © 2020 Janlokindiatimes.com | This is Owned By Janlok India Times

No Result
View All Result
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कश्मीर
    • जम्मू
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • सिक्किम
  • बड़ी खबरे
  • दिल्ली एनसीआर
  • कोरोना
  • विदेश
  • राजनीति
  • विशेष
  • Youtube Channel
  • Live Tv
  • More
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफल

Copyright © 2020 Janlokindiatimes.com | This is Owned By Janlok India Times