• Home
  • Disclamer
  • Programs
  • Bank Details
  • Contact us
Janlok India Times news
Advertisement
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कश्मीर
    • जम्मू
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • सिक्किम
  • बड़ी खबरे
  • दिल्ली एनसीआर
  • कोरोना
  • विदेश
  • राजनीति
  • विशेष
  • Youtube Channel
  • Live Tv
  • More
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफल
No Result
View All Result
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कश्मीर
    • जम्मू
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • सिक्किम
  • बड़ी खबरे
  • दिल्ली एनसीआर
  • कोरोना
  • विदेश
  • राजनीति
  • विशेष
  • Youtube Channel
  • Live Tv
  • More
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफल
No Result
View All Result
Janlok India Times news
No Result
View All Result

26 जनवरी को तीन जगहों से शुरू होगी किसान ट्रैक्टर रैली, दिल्ली पुलिस ने शर्तों के साथ दी इजाजत

Janlok News Bureau by Janlok News Bureau
January 25, 2021
in Top News, दिल्ली एनसीआर
0
26 जनवरी को तीन जगहों से शुरू होगी किसान ट्रैक्टर रैली, दिल्ली पुलिस ने शर्तों के साथ दी इजाजत

तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ करीब दो महीने से आंदोलन कर रहे किसान 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली निकालने वाले हैं। दिल्ली पुलिस ने इसके लिए शर्तों के साथ इजाजत दे दी है। रविवार को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक ने कहा कि किसान रैली दिल्ली के तीन मुहाने से शुरू होगी। सिंघु बॉर्डर से सिंघु बॉर्डर से 62 किलो मीटर का रूट, टिकरी बॉर्डर से 63 किलो मीटर का रूट और गाजीपुर बॉर्डर से 46 किलो मीटर का रूट है। इस दौरान दिल्ली के अंदर कुछ दूर तक जाने की इजाजत होगी। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता सुरक्षा देना है और शांतिपूर्ण तरीके से ट्रैक्टर रैली को संपन्न करवाना है। दीपेंद्र पाठक ने यह भी कहा कि पाकिस्तान से कुल 308 ट्विटर हैंडल किसान ट्रैक्टर रैली को प्रभावित करने के लिए काम कर रहे हैं।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी ने कहा कि किसान ट्रैक्टर रैली को लेकर किसान नेताओं और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों संग बैठक हुई। हमने संयुक्त किसान मोर्चा के साथ लंबी और कई दौर की बातचीत की। हमने अनुरोध किया कि गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय गौरव का विषय है, इसका ध्यान रखा जाए। उन्होंने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा और अन्य किसान प्रतिनिधियों के साथ अच्छी बातचीत हुई। 

दीपेंद्र पाठक ने कहा कि किसानों की इच्छा थी कि गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकालें। हमने इसका ध्यान रखते हुए दिल्ली के तीन मुहाने सिंघु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर से रैली निकालने की इजाजत दे दी है। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर रैली को भी सुरक्षा देना हमारी प्राथमिकता है। शांति व्यवस्था के साथ ही सभी को सुरक्षित रखने पर बात हुई।

पाकिस्तान से चल रहे 308 ट्विटर हैंडल रैली को प्रभावित करने की कोशिश में

दिल्ली पुलिस स्पेशल सीपी ने कहा कि ट्रैक्टर रैली को भी नुकसान पहुंचाने की इनपुट्स मिली है। अगर सिर्फ 13 से 18 जनवरी तक के सोशल मीडिया रिव्यू को देखें तो 308 ट्विटर हैंडल पाकिस्तान से चल रहे हैं। इनकी कोशिश ट्रैक्टर रैली को प्रभावित करने की है। उन्होंने बताया कि हरियाणा और यूपी पुलिस के साथ ही चर्चा हुई है क्योंकि ट्रैक्टर रैली के कुछ हिस्से इन दोनों राज्यों में भी पड़ेंगे। हम नियम-कानून के साथ सुरक्षा का माहौल देने की कोशिश में हैं। वहीं इससे पहले दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने सभी अफसरों को एक लिखित निर्देश जारी किया है और कहा है कि ट्रैक्टर रैली को लेकर अलर्ट पर रहें।

दिल्ली नहीं, दिल जीतने आ रहे हैं- योगेंद्र यादव

किसान ट्रैक्टर रैली पर एक निजी चैनल से बात करते हुए योगेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली नहीं, दिल जीतने आ रहे हैं। किसान पांच रूट पर ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। पांच रूट पर इजाजत दी गई है। पुलिस ने इसके लिए लिखिल इजाजत दे दी है। यादव ने कहा कि किसान शांति पूर्ण तरीके से रैली निकालेंगे। कोई हथियार नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि कम से कम एक लाख ट्रैक्टर इस रैली में शामिल होंगे। हालांकि दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिर्फ तीन रूट्स की ही जानकारी दी।

गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय त्योहार, किसी और दिन ट्रैक्टर रैली कर लें किसान- तोमर

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि किसान बिंदुवार चर्चा नहीं कर रहे हैं। कृषि कानून को रद्द करना विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों के प्रदर्शन के लिए 365 दिन हैं, किसान चाहें तो किसी और दिन ट्रैक्टर रैली निकाल लें और 26 जनवरी के दिन ऐसा न करें। गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय त्योहार है। तोमर ने कहा कि किसानों को सरकार के प्रस्ताव पर विचार करना चाहिए। सरकार वार्ता के लिए तैयार है और अपने प्रस्ताव पर कामय है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोई ताकत है जो नहीं चाहती कि किसान आंदोलन खत्म हो।

Previous Post

हवाई अड्डे पर सूटकेस के अंदर का नजारा देखकर चौंके अधिकारी, 68 करोड़ की हेरोइन के साथ हवाईअड्डे पर दो धरे

Next Post

साइबर क्राइम गैंग से जुड़े दो चीनी नागरिक नोएडा से गिरफ्तार, करोड़ों रुपए के संदिग्ध लेने देन का मामला

Janlok News Bureau

Janlok News Bureau

Next Post

साइबर क्राइम गैंग से जुड़े दो चीनी नागरिक नोएडा से गिरफ्तार, करोड़ों रुपए के संदिग्ध लेने देन का मामला

Browse by Category

  • Top News
  • Uncategorized
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कथा-कहानी
  • कविता
  • कश्मीर
  • खेल
  • ग़ज़ल
  • जम्मू
  • दिल्ली एनसीआर
  • पश्चिम बंगाल
  • बड़ी खबरें
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महिला
  • मीडिया
  • मुख्य समाचार
  • युवा
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राशिफल
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो गैलरी
  • व्यंग्य
  • व्यापार
  • सिक्किम
  • स्वास्थ्य
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • Home
  • Disclamer
  • Programs
  • Bank Details
  • Contact us

Copyright © 2020 Janlokindiatimes.com | This is Owned By Janlok India Times

No Result
View All Result
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कश्मीर
    • जम्मू
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • सिक्किम
  • बड़ी खबरे
  • दिल्ली एनसीआर
  • कोरोना
  • विदेश
  • राजनीति
  • विशेष
  • Youtube Channel
  • Live Tv
  • More
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफल

Copyright © 2020 Janlokindiatimes.com | This is Owned By Janlok India Times