• Home
  • Disclamer
  • Programs
  • Bank Details
  • Contact us
Janlok India Times news
Advertisement
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कश्मीर
    • जम्मू
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • सिक्किम
  • बड़ी खबरे
  • दिल्ली एनसीआर
  • कोरोना
  • विदेश
  • राजनीति
  • विशेष
  • Youtube Channel
  • Live Tv
  • More
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफल
No Result
View All Result
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कश्मीर
    • जम्मू
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • सिक्किम
  • बड़ी खबरे
  • दिल्ली एनसीआर
  • कोरोना
  • विदेश
  • राजनीति
  • विशेष
  • Youtube Channel
  • Live Tv
  • More
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफल
No Result
View All Result
Janlok India Times news
No Result
View All Result

बर्ड फ्लू की आशंका के बीच हरियाणा सरकार ने चिकन खाने वालों को दी ये सलाह

Janlok News Bureau by Janlok News Bureau
January 6, 2021
in Top News, बड़ी खबरें
0
बर्ड फ्लू की आशंका के बीच हरियाणा सरकार ने चिकन खाने वालों को दी ये सलाह

हरियाणा में बर्ड फ्लू की आशंका के बीच राज्य सरकार और पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने लोगों को पॉल्ट्री या पॉल्ट्री उत्पाद (चिकन) अच्छी तरह पका कर खाने की सलाह दी है। राज्य सरकार ने यह एडवाइजरी राज्य में पॉल्ट्री फार्मों में बड़ी संख्या में मुर्गियों की मौत होने के मद्देनजर जारी की गई है। मुर्गियों की मौत से प्रदेश का पॉल्टी उद्योग भी सहम गया है। 

पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अनुसार, राज्य के पंचकूला जिले के बरवाला क्षेत्र में गढ़ी कुटाह और जलोली गांवों के निकटवर्ती लगभग 20 पॉल्ट्री फार्मों में गत दस दिनों में करीब चार लाख मुर्गियों की असामान्य परिस्थतियों में मौत हुई है। इन मौतों का पता लगाने के लिए पॉल्ट्री फार्मों से नमूने एकत्र कर क्षेत्रीय रोग निदान प्रयोगशाला (आरडीडीएल) जालंधर भेजे गए हैं और रिपोर्ट का अभी इंतजार है।

आरडीडीएल की टीम भी मुर्गियों के नमूने के लिए पुन: बरवाला क्षेत्र में पहुंच गई है और अभी तक एवियन इन्फ्लुएंजा की कोई पुष्टि नहीं हुई है। आशंका जताई गई है कि संदिग्ध बीमारियां रानीखेत या संक्रामक लारेंजो-ट्रैक्टिस भी हो सकती हैं। 

एक प्रवक्ता के अनुसार, पंचकूला जिले में पॉल्ट्री फार्मों में मुर्गियों की कुल संख्या 77,87,450 है जिनमें से 4,09,970 की मौत हुई है जो गत महीनों की तुलना में अधिक है। ऐसे में सरकार ने लोगों को पॉल्ट्री उत्पाद कम से कम 70 डिग्री सेल्सियस तापमान पर पकाने के बाद ही खाने की सलाह दी है।

बर्ड फ्लू आशंका से पोल्ट्री उद्योग सहमा 

हालांकि, मुर्गियों की मौत किस कारण से हुई यह पता नहीं चला है, लेकिन देश के अन्य राज्यों में बड़ी संख्या में पक्षियों के मृत पाए जाने तथा इनमें जांच के बाद बर्ड फ्लू की पुष्टि होने से हरियाणा में भी बर्ड फ्लू की आशंका गहराने लगी है जिसके सम्भावित खतरे को देखते हुए पॉल्ट्री व्यवसायी सुरक्षा के उपाय करने में जुट गए हैं। इसके तहत पॉल्ट्री फार्मों और हैचरी के आसपास बायो सेफ्टी बढ़ा दी गई है। वहीं दवा का छिड़काव भी किया जा रहा है।

पंचकूला के रायपुररानी-बरवाला क्षेत्र में लगभग डेढ़ सौ पॉल्ट्री फार्म हैं। दूसरी तरफ जींद जिला भी पॉल्ट्री हब माना जाता है। जिले में करीब 500 से ज्यादा पोल्ट्री फार्म हैं जिनमें 70 लाख से अधिक मुर्गियां पाली जा रही हैं। इसके अलावा 80 हैचरी हैं इनमें ऐसी मुर्गियों को रखा जाता है जो अंडा देती हैं। इन हैचरी में करीब एक करोड़ ऐसी मुर्गियां हैं। जिले में पोल्ट्री उद्योग से प्रतिदिन करीब दस करोड़ रुपये का कारोबार होता है। हालांकि जिले में अधिकतर मुर्गी पालन चूजे और चिकन के लिए ही किया जाता है।  

Previous Post

यूपी और उत्तराखंड में लव जिहाद पर कानून की समीक्षा करेगा सुप्रीम कोर्ट, तुरंत रोक लगाने से इनकार

Next Post

जीजा की हत्या की धमकी देकर भाई ने किया था बहन का अपहरण, 4 दिन बाद होश में आई महिला

Janlok News Bureau

Janlok News Bureau

Next Post
जीजा की हत्या की धमकी देकर भाई ने किया था बहन का अपहरण, 4 दिन बाद होश में आई महिला

जीजा की हत्या की धमकी देकर भाई ने किया था बहन का अपहरण, 4 दिन बाद होश में आई महिला

Browse by Category

  • Top News
  • Uncategorized
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कथा-कहानी
  • कविता
  • कश्मीर
  • खेल
  • ग़ज़ल
  • जम्मू
  • दिल्ली एनसीआर
  • पश्चिम बंगाल
  • बड़ी खबरें
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महिला
  • मीडिया
  • मुख्य समाचार
  • युवा
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राशिफल
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो गैलरी
  • व्यंग्य
  • व्यापार
  • सिक्किम
  • स्वास्थ्य
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • Home
  • Disclamer
  • Programs
  • Bank Details
  • Contact us

Copyright © 2020 Janlokindiatimes.com | This is Owned By Janlok India Times

No Result
View All Result
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कश्मीर
    • जम्मू
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • सिक्किम
  • बड़ी खबरे
  • दिल्ली एनसीआर
  • कोरोना
  • विदेश
  • राजनीति
  • विशेष
  • Youtube Channel
  • Live Tv
  • More
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफल

Copyright © 2020 Janlokindiatimes.com | This is Owned By Janlok India Times