• Home
  • Disclamer
  • Programs
  • Bank Details
  • Contact us
Janlok India Times news
Advertisement
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कश्मीर
    • जम्मू
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • सिक्किम
  • बड़ी खबरे
  • दिल्ली एनसीआर
  • कोरोना
  • विदेश
  • राजनीति
  • विशेष
  • Youtube Channel
  • Live Tv
  • More
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफल
No Result
View All Result
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कश्मीर
    • जम्मू
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • सिक्किम
  • बड़ी खबरे
  • दिल्ली एनसीआर
  • कोरोना
  • विदेश
  • राजनीति
  • विशेष
  • Youtube Channel
  • Live Tv
  • More
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफल
No Result
View All Result
Janlok India Times news
No Result
View All Result

भाजपा ने मुझे 5 करोड़ का ऑफर दिया…कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का बड़ा खुलासा

Janlok News Bureau by Janlok News Bureau
November 29, 2024
in मध्य प्रदेश, राजनीति
0
भाजपा ने मुझे 5 करोड़ का ऑफर दिया…कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का बड़ा खुलासा

मध्य प्रदेश के विजयपुर विधानसभा से उप चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मुकेश मल्होत्रा ने कहा कि जब उम्मदीवार के तौर में मेरा नाम चल रहा था। तब मुझे धमकाया गया था। रामनिवास रावत के रिश्तेदार जो TI है। SDOP के साथ मेरे पास आए थे। उन्होंने मुझसे कहा कि तुम्हें चुनाव नहीं लड़ना है, नहीं तो तुम समझ सकते हो हम क्या कर सकते हैं।

कांग्रेस विधायक ने कहा कि मुझे 5 करोड़ का ऑफर दिया गया। मुझे कहा 2 अभी ले लो बाकी बाद में ले लेना। लेकिन मैंने कह दिया कि मुकेश मल्होत्रा बिकने वाला आदमी नहीं है। चुनाव लड़ना और जीतना मेरे लिए बहुत बड़ी चुनौती थी। जब मैंने चुनाव लड़ा तो मुझे मारने की कोशिश की गई। बीजेपी ने डकैतों को बुलाकर मुझे मारने की कोशिश की। लेकिन मैं डरा नहीं और चुनाव लड़ा। पुलिस और अधिकारी सभी लोग बीजेपी के इशारे पर काम कर रहे थे। बूथ पर बैठे हमारे एंजेटो को अगवा किया गया। नहीं तो हम 50 हजार वोट से चुनाव जीतते।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपने निवास पर बुलाकर किया मुकेश मल्होत्रा का स्वागत
बता दें कि चुनाव जीतने के बाद पहली बार मुकेश मल्होत्रा भोपाल पहुंचे जहां नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उन्हें अपने निवास पर बुलाकर स्वागत किया। इसके बाद उमंग सिंघार ने मुकेश मल्होत्रा के स्वागत के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की और लिखा-कांग्रेस के जांबाज कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत से विजयपुर में जीत का डंका बजा दिया है। विजयपुर चुनाव में जनता के विश्वास पर खरे उतरने वाले मुकेश मल्होत्रा एवं इस जीत में उनके सहयोगी और इस जीत के शिल्पकार नीटू सिकरवार सिकरवार जी से निवास कार्यालय में मिलकर भेंट की एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश कार्यालय में किया स्वागत कार्यक्रम का आयोजन
वहीं प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विधायक मुकेश मल्होत्रा के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया था। इस दौरान पूर्व मंत्री मुकेश नायक सहित कांग्रेस के कई अन्य बड़े नेता यहां मौजूद थे लेकिन उमंग सिंघार मौजूद नहीं थे। ये बात चर्चा का विषय बनी हुई है क्योंकि उमंग सिंघार पिछले दिनों आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक से भी नदारद थे। इस मामले पर भाजपा और भाजपा नेताओँ ने तंज कसा है।

जीतू पटवारी देखते रह गए और उमंग सिंघार महफिल लूट ले गए- मध्य प्रदेश भाजपा
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने X पर लिखा-जीत की आड़, कांग्रेस में दो फाड़। जीतू पटवारी देखते रह गए और उमंग सिंघार महफिल लूट ले गए। विजयपुर की जीत पर श्रेय बटोरने के लिए बेचारे प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी कई दिनों से तैयारी कर रहे थे, यहां तक कि आज जोरों-शोरों से विजयपुर के विधायक मुकेश मल्होत्रा के भव्य स्वागत का कार्यक्रम भी रखा, लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फेरते हुए उमंग सिंघार बाजी मार ले गए।

उमंग सिंघार ने जीतू पटवारी के जश्न को बेरंग कर दिया-आशीष अग्रवाल
आशीष अग्रवाल ने लिखा- अध्यक्ष जी से पहले, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार नवनिर्वाचित विधायक को अपने बंगले पर बुलाया और सुर्खियों में बने रहने के लिए मीडिया के सामने मुंह मीठा कराया। उमंग सिंघार न तो कांग्रेस कार्यालय गए और न ही जीतू पटवारी के कार्यक्रम का हिस्सा बने अपने घर में ही बैठ कर उन्होनें पटवारी जी के जश्न को बेरंग कर दिया।

Previous Post

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस संजीदा: अजय राय बोले- ‘संभल की घटना सरकार की एक सुनियोजित साजिश’

Next Post

“गैर जिम्मेदार विपक्ष ने अशोभनीय व्यवहार कर सदन को किया शर्मसार”, कुशवाहा ने कहा- ‘लोकतांत्रिक मूल्यों को भूल गई है राजद’

Janlok News Bureau

Janlok News Bureau

Next Post
“गैर जिम्मेदार विपक्ष ने अशोभनीय व्यवहार कर सदन को किया शर्मसार”, कुशवाहा ने कहा- ‘लोकतांत्रिक मूल्यों को भूल गई है राजद’

"गैर जिम्मेदार विपक्ष ने अशोभनीय व्यवहार कर सदन को किया शर्मसार", कुशवाहा ने कहा- 'लोकतांत्रिक मूल्यों को भूल गई है राजद'

Browse by Category

  • Top News
  • Uncategorized
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कथा-कहानी
  • कविता
  • कश्मीर
  • खेल
  • ग़ज़ल
  • जम्मू
  • दिल्ली एनसीआर
  • पश्चिम बंगाल
  • बड़ी खबरें
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महिला
  • मीडिया
  • मुख्य समाचार
  • युवा
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राशिफल
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो गैलरी
  • व्यंग्य
  • व्यापार
  • सिक्किम
  • स्वास्थ्य
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • Home
  • Disclamer
  • Programs
  • Bank Details
  • Contact us

Copyright © 2020 Janlokindiatimes.com | This is Owned By Janlok India Times

No Result
View All Result
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कश्मीर
    • जम्मू
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • सिक्किम
  • बड़ी खबरे
  • दिल्ली एनसीआर
  • कोरोना
  • विदेश
  • राजनीति
  • विशेष
  • Youtube Channel
  • Live Tv
  • More
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफल

Copyright © 2020 Janlokindiatimes.com | This is Owned By Janlok India Times