• Home
  • Disclamer
  • Programs
  • Bank Details
  • Contact us
Janlok India Times news
Advertisement
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कश्मीर
    • जम्मू
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • सिक्किम
  • बड़ी खबरे
  • दिल्ली एनसीआर
  • कोरोना
  • विदेश
  • राजनीति
  • विशेष
  • Youtube Channel
  • Live Tv
  • More
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफल
No Result
View All Result
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कश्मीर
    • जम्मू
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • सिक्किम
  • बड़ी खबरे
  • दिल्ली एनसीआर
  • कोरोना
  • विदेश
  • राजनीति
  • विशेष
  • Youtube Channel
  • Live Tv
  • More
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफल
No Result
View All Result
Janlok India Times news
No Result
View All Result
Home विदेश

मोरक्को में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 820 हुई, कम से कम 672 घायल

Janlok News Bureau by Janlok News Bureau
September 9, 2023
in विदेश
0
मोरक्को में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 820 हुई, कम से कम 672 घायल
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मोरक्को में शुक्रवार रात भीषण भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 820 हो गई है वहीं 672 लोग घायल हुए हैं। देश के गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। देश की ऐतिहासिक मराकेश शहर से लेकर एटलस पर्वत पर स्थित गांवों तक कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। गृह मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि भूकंप के कारण कम से कम 820 लोगों की मौत हो गई है और 672 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंत्रालय ने बताया कि सबसे अधिक नुकसान शहरों और कस्बों के बाहर हुआ है। मोरक्को वासियों ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो साझा किए हैं, जिनमें इमारतें ढहकर मलबे में बदली दिखाई दे रही हैं और चारों तरफ धूल नजर आ रही है। मोरक्को के ऐतिहासिक शहर मराकेश के चारों ओर बनी प्रसिद्ध लाल दीवारों के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं

मराकेश यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन) के विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल है। भूकंप के केंद्र के पास स्थित एक शहर के प्रमुख ने मोरक्को की समाचार साइट ‘2M’ को बताया कि निकटवर्ती शहरों के कई घर आंशिक रूप से या पूरी तरह ढह गए हैं, कुछ स्थानों पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई है और सड़क मार्ग बाधित हो गए हैं। तलत एन’याकूब शहर के प्रमुख अब्दर्रहमान ऐत दाउद ने बताया कि प्राधिकारी प्रांत में सड़कों को साफ कर रहे हैं, ताकि एम्बुलेंस वहां से गुजर सकें और प्रभावित आबादी को सहायता मुहैया कराई जा सके। उन्होंने कहा कि पर्वत पर स्थित गांवों के बीच अत्यधिक दूरी होने के कारण नुकसान का आकलन करने में समय लगेगा। स्थानीय मीडिया ने बताया कि भूकंप के केंद्र के आसपास के पर्वतीय क्षेत्र की ओर जाने वाले सड़क मार्ग बाधित हो जाने के कारण बचाव अभियान धीमा है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने बताया कि रात 11 बजकर 11 मिनट पर आए भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 6.8 थी और भूकंप बाद के झटके कई सेकंड तक जारी रहे। अमेरिकी एजेंसी ने 19 मिनट बाद 4.9 तीव्रता का भूकंप के बाद का झटका आने की सूचना दी। शुक्रवार को आए इस भूकंप का केंद्र मराकेश से लगभग 70 किलोमीटर दक्षिण में अल हौज प्रांत के इघिल शहर में था। USGS ने बताया कि भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से 18 किलोमीटर गहराई में था, जबकि मोरक्को की भूकंप निगरानी एजेंसी के मुताबिक, इसका केंद्र आठ किलोमीटर गहराई में था। उत्तरी अफ्रीका में भूकंप अपेक्षाकृत कम आते हैं। ‘

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ जियोफिजिक्स’ में भूकंपीय निगरानी और चेतावनी विभाग के प्रमुख लाहकन म्हन्नी ने ‘2एम’ टीवी से कहा कि यह क्षेत्र में आया अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप है। मोरक्को के अगादिर शहर के पास 1960 में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके कारण हजारों लोगों की मौत हो गई थी। इस भूकंप के बाद मोरक्को में निर्माण संबंधी नियमों में बदलाव किया गया था, लेकिन कई इमारतें, खासकर गांवों में घर भूकंप रोधी नहीं हैं। भूमध्यसागरीय तटीय शहर अल होसेइमा के पास 2004 में आए 6.4 तीव्रता के भूकंप में 600 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। ‘पुर्तगीज इंस्टीट्यूट फॉर सी एंड एटमॉस्फियर’ और अल्जीरिया की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, भूकंप के झटके पुर्तगाल और अल्जीरिया तक महसूस किए गए।

Previous Post

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अक्टूबर में लौट सकते हैं पाकिस्तान

Next Post

जल्द आएगा कोविड का अपग्रेड टीका, फ्लू वायरस के तीन टीकों की श्रृंखला का होगा हिस्सा

Janlok News Bureau

Janlok News Bureau

Next Post
जल्द आएगा कोविड का अपग्रेड टीका, फ्लू वायरस के तीन टीकों की श्रृंखला का होगा हिस्सा

जल्द आएगा कोविड का अपग्रेड टीका, फ्लू वायरस के तीन टीकों की श्रृंखला का होगा हिस्सा

  • Trending
  • Comments
  • Latest
नोएडा: बाथरूम में नहा रही लड़की का वीडियो बनाया, विरोध करने पर पीटा

नोएडा: बाथरूम में नहा रही लड़की का वीडियो बनाया, विरोध करने पर पीटा

December 23, 2020

हिमाचल प्रदेश

January 8, 2020

सब्ज़ी मेकर (लघुकथा)

October 28, 2019

डॉ. गोपालदास सक्सेना ‘नीरज’

January 13, 2020

बावरा मन

0

शब्दों का सफर

0

सब्ज़ी मेकर (लघुकथा)

0

सिक्किम

0
High Square

High Square

November 1, 2025
नशे में धुत रईसजादों ने थार से मचाया तांडव, गलत दिशा में दौड़ाई गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलटी

नशे में धुत रईसजादों ने थार से मचाया तांडव, गलत दिशा में दौड़ाई गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलटी

November 1, 2025
उत्तराखंड में युवती से दुष्कर्म ! आरोपी ठेकेदार ने 1 साल तक बनाए शारीरिक संबंध; पीड़िता ने पुलिस को सुनाई आपबीती

उत्तराखंड में युवती से दुष्कर्म ! आरोपी ठेकेदार ने 1 साल तक बनाए शारीरिक संबंध; पीड़िता ने पुलिस को सुनाई आपबीती

November 1, 2025
रेवाड़ी में लग्न समारोह में युवक की हत्या, परिजनों ने लगाया जाम…3 साल की मासूम के सिर से उठा पिता का साया

रेवाड़ी में लग्न समारोह में युवक की हत्या, परिजनों ने लगाया जाम…3 साल की मासूम के सिर से उठा पिता का साया

November 1, 2025

लेटेस्ट न्यूज़

Janlokindiatimes.com : is one of the best news channel in delhi/ncr

Follow us

  • facebook
  • x
  • instagram

Browse by Category

  • Top News
  • Uncategorized
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कथा-कहानी
  • कविता
  • कश्मीर
  • खेल
  • ग़ज़ल
  • जम्मू
  • दिल्ली एनसीआर
  • पश्चिम बंगाल
  • बड़ी खबरें
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महिला
  • मीडिया
  • मुख्य समाचार
  • युवा
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राशिफल
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो गैलरी
  • व्यंग्य
  • व्यापार
  • सिक्किम
  • स्वास्थ्य
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

अभी अभी

High Square

High Square

November 1, 2025
नशे में धुत रईसजादों ने थार से मचाया तांडव, गलत दिशा में दौड़ाई गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलटी

नशे में धुत रईसजादों ने थार से मचाया तांडव, गलत दिशा में दौड़ाई गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलटी

November 1, 2025
उत्तराखंड में युवती से दुष्कर्म ! आरोपी ठेकेदार ने 1 साल तक बनाए शारीरिक संबंध; पीड़िता ने पुलिस को सुनाई आपबीती

उत्तराखंड में युवती से दुष्कर्म ! आरोपी ठेकेदार ने 1 साल तक बनाए शारीरिक संबंध; पीड़िता ने पुलिस को सुनाई आपबीती

November 1, 2025
रेवाड़ी में लग्न समारोह में युवक की हत्या, परिजनों ने लगाया जाम…3 साल की मासूम के सिर से उठा पिता का साया

रेवाड़ी में लग्न समारोह में युवक की हत्या, परिजनों ने लगाया जाम…3 साल की मासूम के सिर से उठा पिता का साया

November 1, 2025
  • Home
  • Disclamer
  • Programs
  • Bank Details
  • Contact us

Copyright © 2020 Janlokindiatimes.com | This is Owned By Janlok India Times

No Result
View All Result
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कश्मीर
    • जम्मू
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • सिक्किम
  • बड़ी खबरे
  • दिल्ली एनसीआर
  • कोरोना
  • विदेश
  • राजनीति
  • विशेष
  • Youtube Channel
  • Live Tv
  • More
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफल

Copyright © 2020 Janlokindiatimes.com | This is Owned By Janlok India Times

error: Content is protected !!
  • →
  • WhatsApp
  • Live TV Live TV