बिहार के दरभंगा में नारी शक्ति को अपमानित करने वाली घटना सामने आई है। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के चूनाभट्टी मोहल्ला में रविवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई जब एक महिला को पोल दिया गया। कुछ लोगों ने मिलकर उस महिला को पकड़कर रस्सी से पोल से बांध दिया और उसे खूब खड़ी खोटी सुनाई। काफी देर तक मोहल्ले वासियों ने बंधी हुई महिला के साथ विवाद किया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। विश्वविद्यालय थाना उसे अपने साथ ले गई। मामले में छानबीन की जा रही है।
दरअसल यह मामला एक चाकूबाजी से संबंधित है। बताया जाता है कि 10 अप्रैल 2022 को रामनवमी के दिन शहर के टावर चौक के निकट चूनाभट्टी मोहल्ला के रहने वाले गणेश साह को उसी मोहल्ला के धौलू साह और विशाल साह ने डाईगर से गोदकर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया था। कांड को अंजाम देने वाला धौलू साह इस महिला का बेटा है।
इस मामले में धौलू की मां, पिता और भाई विशाल को आरोपी बनाया गया। कांड में बेटे की गलती थी पर मां निर्दोष थी। लेकिन फंसाने के लिए मां को भी आरोपी बनाया गया। कांड के तीन आरोपी जमानत पर हैं जबकि अन्य फरार हैं।
रविवार की सुबह मोहल्ला के लोगों ने महिला को कंगवा गुमटी के पास देख लिया। बाद में मोहल्ला के दर्जनों लोग वहां जुट गए। जिसके बाद उसे पकड़कर चुनाभठ्ठी मोहल्ला ले जाया गया। आरोपी महिला को मौजूद लोगों ने रस्सी से पोल में बांध दिया। कुछ लोग वहां इस घटना का वीडियो भी बना लिया।
मामले को लेकर विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि पीड़ित महिला को आवेदन देने के लिए कहा गया है। आवेदन के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल उसे नगर थाना के हवाले कर दिया गया है क्योंकि केस नगर थाने में दर्ज है। महिला के आवेदन पर विश्वविद्यालय थाने में अलग से केस कर कार्रवाई की जाएगी।







