मुजफ्फरपुर में गुरुवार की सुबह मछली मारने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद के बाद बवाल हो गया। एक तरफ से चलाई गई गोली में पैक्स अध्यक्ष और उनके भाई की मौत हो गई। घटना मुजफ्फरपुर के साहेबगंज प्रखंड के बैरिया गांव में हुई।
बताया जा रहा है कि राजेश सहनी और मनीष सिंह दोनों एक तालाब पर अपना स्वामित्व होने का दावा कर रहे थे। गुरुवार की दोपहर तालाब में मछली मारने को लेकर दो पक्षों के बीच पहले विवाद हुआ। कुछ देर में विवाद बढ़ा तो मारपीट शुरू हो गई।
देखते ही देखते गोलीबारी शुरू हो गई। गोली लगने से पैक्स अध्यक्ष राजेश सहनी और उसके भाई मुकेश सहनी की मौके पर मौत हो गई है। मौत होते ही सनसनी मच गई। गांव में तनाव बना हुआ है। भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है।







