• Home
  • Disclamer
  • Programs
  • Bank Details
  • Contact us
Janlok India Times news
Advertisement
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कश्मीर
    • जम्मू
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • सिक्किम
  • बड़ी खबरे
  • दिल्ली एनसीआर
  • कोरोना
  • विदेश
  • राजनीति
  • विशेष
  • Youtube Channel
  • Live Tv
  • More
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफल
No Result
View All Result
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कश्मीर
    • जम्मू
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • सिक्किम
  • बड़ी खबरे
  • दिल्ली एनसीआर
  • कोरोना
  • विदेश
  • राजनीति
  • विशेष
  • Youtube Channel
  • Live Tv
  • More
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफल
No Result
View All Result
Janlok India Times news
No Result
View All Result

दिल्ली : भाई व दोस्त के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड ने की ब्वॉयफ्रेंड की हत्या

Janlok News Bureau by Janlok News Bureau
June 19, 2021
in दिल्ली एनसीआर
0
दिल्ली : भाई व दोस्त के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड ने की ब्वॉयफ्रेंड की हत्या

एक युवती ने छेड़छाड़ से नाराज होकर भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर अपने ब्वॉयफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर शव को दिल्ली के वजीराबाद इलाके में फेंक दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए सोमवार को हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक साहिल यमुनापार में सक्रिय यूट्यूब चैनल में पत्रकार था।

जानकारी के अनुसार 11 सितंबर को पुलिस को वजीराबाद गली संख्या 9 में एक युवक की लाश मिली थी। पुलिस ने स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए मृतक की फोटो प्रसारित कराई तो 12 सितंबर को उसकी पहचान वजीराबाद निवासी साहिल उर्फ राजा के तौर पर हुई। फिर पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या की बात सामने आऩे पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया।

फुटेज से सुराग
डीसीपी अंटो अल्फोंस ने बताया कि मृतक का मोबाइल फोन बंद था। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर गुलशन गुप्ता के नेतृत्व में एसआई रोहित और एएसआई राजीव आदि की टीम गठित की गई। गली में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक महिला समेत तीन लोग ऑटो से लाश फेंकते हुए नजर आ रहे थे। पुलिस को लाश ढोने वाले ऑटो चालक मुकेश ने बताया कि उसे तीनों शख्स जगप्रवेश चंद अस्पताल के सामने मिले थे। उन्होंने वजीराबाद चलने के लिए कहा था।

डीसीपी ने बताया कि अस्पताल से तीनों शख्स की साफ फुटेज मिली, जिसे साहिल की मां को दिखाया गया। साहिल की मां ने इनमें से दो की पहचान अपने बेटे की गर्लफ्रेंड वर्षा और उसके भाई आकाश के तौर पर की। घटना के बाद से दोनों भाई-बहन शास्त्री पार्क स्थित घर से गायब थे। उनके मोबाइल के अनुसार आखिरी लोकेशन शाहजहांपुर में थी। एएसआई राजीव की टीम ने शाहजहांपुर से वर्षा, आकाश और अली को गिरफ्तार कर लिया।

नशे में की थी छेड़छाड़
जांच में मालूम हुआ कि साहिल और वर्षा में दो साल से प्रेम संबंध था। इस बात की जानकारी वर्षा के भाई आकाश और साहिल के परिजनों को भी थी। बताया जाता है कि 10 सितंबर की रात को साहिल, शास्त्री पार्क में वर्षा, आकाश और अली के साथ शराब पी रहा था। नशे में वह वर्षा के साथ छेड़छाड़ करने लगा। इसी बात पर पहले दोनों में विवाद हुआ और फिर भाई-बहन ने अली के साथ मिलकर साहिल का गला घोंट डाला।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को इस बात का अहसास नहीं था कि साहिल मर गया है। वे उसे अस्पताल ले गए तो मालूम हुआ कि वह मर चुका है। फिर तीनों ने शव को साहिल के घर के पास फेंक दिया। उसका मोबाइल और पर्स यमुना में फेंक दिया। पुलिस ने मृतक की बाइक भी शास्त्री पार्क से बरामद कर ली है।

चार बहनों का इकलौता भाई
परिजनों ने बताया कि साहिल चार बहनों का इकलौता भाई था। पूरे परिवार के की जिम्मेदारी साहिल पर ही थी। साहिल की मौत से परिजनों का बुरा हाल है।

Previous Post

प्यार में मिला धोखा तो 60 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद हुआ रेस्क्यू

Next Post

बुजुर्ग की पिटाई के मुख्य आरोपी प्रवेश गुर्जर को भी जमानत, पुलिस चाहती थी रिमांड

Janlok News Bureau

Janlok News Bureau

Next Post
बुजुर्ग की पिटाई के मुख्य आरोपी प्रवेश गुर्जर को भी जमानत, पुलिस चाहती थी रिमांड

बुजुर्ग की पिटाई के मुख्य आरोपी प्रवेश गुर्जर को भी जमानत, पुलिस चाहती थी रिमांड

Browse by Category

  • Top News
  • Uncategorized
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कथा-कहानी
  • कविता
  • कश्मीर
  • खेल
  • ग़ज़ल
  • जम्मू
  • दिल्ली एनसीआर
  • पश्चिम बंगाल
  • बड़ी खबरें
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महिला
  • मीडिया
  • मुख्य समाचार
  • युवा
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राशिफल
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो गैलरी
  • व्यंग्य
  • व्यापार
  • सिक्किम
  • स्वास्थ्य
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • Home
  • Disclamer
  • Programs
  • Bank Details
  • Contact us

Copyright © 2020 Janlokindiatimes.com | This is Owned By Janlok India Times

No Result
View All Result
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कश्मीर
    • जम्मू
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • सिक्किम
  • बड़ी खबरे
  • दिल्ली एनसीआर
  • कोरोना
  • विदेश
  • राजनीति
  • विशेष
  • Youtube Channel
  • Live Tv
  • More
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफल

Copyright © 2020 Janlokindiatimes.com | This is Owned By Janlok India Times