• Home
  • Disclamer
  • Programs
  • Bank Details
  • Contact us
Janlok India Times news
Advertisement
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कश्मीर
    • जम्मू
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • सिक्किम
  • बड़ी खबरे
  • दिल्ली एनसीआर
  • कोरोना
  • विदेश
  • राजनीति
  • विशेष
  • Youtube Channel
  • Live Tv
  • More
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफल
No Result
View All Result
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कश्मीर
    • जम्मू
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • सिक्किम
  • बड़ी खबरे
  • दिल्ली एनसीआर
  • कोरोना
  • विदेश
  • राजनीति
  • विशेष
  • Youtube Channel
  • Live Tv
  • More
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफल
No Result
View All Result
Janlok India Times news
No Result
View All Result

Cyclone Yaas: ओडिशा-बंगाल में तबाही मचाने के बाद बिहार पहुंचा यास, कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश

Janlok News Bureau by Janlok News Bureau
May 27, 2021
in पश्चिम बंगाल, बड़ी खबरें, बिहार
0
Cyclone Yaas: ओडिशा-बंगाल में तबाही मचाने के बाद बिहार पहुंचा यास, कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश

ओडिशा-बंगाल में भारी तबाही बचाने के बाद चक्रवात यास बिहार पहुंच चुका है। भागलपुर, सुपौल, कटिहार और पूर्णिया समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। अभी तक राज्य के किसी भी जिले से जान माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। बुधवार को मौसम विभाग ने बताया कि बिहार में चक्रवात यास कम प्रभावी होकर डिप्रेशन में बदल जाएगा। यहां इसकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे रह जाएगी।

इससे पहले बुधवार को तेज हवा और बारिश से ओडिशा और बंगाल के सैकड़ों तटीय गांवों में पानी भर गया और लाखों घर उजड़ गए। बंगाल में तीन और ओडिशा में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सिर्फ बंगाल में ही एक करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं।

बिहार में तूफान का विशेष प्रभाव दो दिन यानी 27 से 28 मई तक रहेगा। इस दौरान राज्य में 40 किलोमीटर प्रति प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। कई इलाकों में तेज बारिश के साथ वज्रपात की आशंका है। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

चक्रवात यास ओडिशा के बालासोर के पास तट से सुबह नौ बजे टकराया। इस दौरान तूफान से प्रेरित हवा की रफ्तार 110 किमी प्रतिघंटे थी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि यह प्रचंड चक्रवाती तूफान था। उस समय तूफान की (बंगाल की खाड़ी में तट के पास जल की) स्पीड 10 किमी प्रतिघंटे थी। बुधवार शाम सात बजे तक यह झारखंड में प्रवेश कर चुका था, जहां इसकी गति काफी धीमी हो गई है।

बिहार में यहां पड़ेगा असर
उत्तर पश्चिम: अगले दो दिनों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने के आसार
उत्तर मध्य : अगले दो दिनों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश, आकाशीय बिजली गिरने के आसार
उत्तर पूर्व: अधिकांश स्थानों पर अगले तीन दिन गरज के साथ बारिश
दक्षिण पश्चिम: गुरुवार को एक या दो स्थानों पर भारी बारिश, तेज हवा और मेघ गर्जन के साथ वज्रपात भी
दक्षिण मध्य: गुरुवार को एक या दो स्थानों पर भारी बारिश, तेज हवा और मेघ गर्जन के साथ वज्रपात भी
दक्षिण पूर्व: शुक्रवार-शनिवार को एक या दो स्थानों पर भारी बारिश , तेज हवा और मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने के आसार

उत्तर बिहार में हल्की से मध्यम बारिश से मौसम हुआ सुहाना
यास तूफान के असर से उत्तर बिहार के जिलों का मौसम बदल गया। बुधवार सुबह से ही उत्तर बिहार के जिलों में काले बादल छाये रहे। हल्की से तेज हवा के साथ रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश या तेज हवा से अब तक कही से किसी नुकसान की सूचना नहीं मिली। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अगले दो दिनों तक आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की आशंका के मद्देनजर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। आपदा सहित कई विभागों को अलर्ट मोड में रखा गया है। मुजफ्फरपुर में बुधवार की शाम हल्की से मध्यम बारिश हुई।

Previous Post

चंबल नदी के किनारे पानी पी रहे आठ साल के बच्चे को निगल गया मगरमच्छ

Next Post

बिहार में बेखौफ बदमाशों की करतूत, चाचा-भतीजे को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल उठा गांव

Janlok News Bureau

Janlok News Bureau

Next Post
बिहार में बेखौफ बदमाशों की करतूत, चाचा-भतीजे को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल उठा गांव

बिहार में बेखौफ बदमाशों की करतूत, चाचा-भतीजे को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल उठा गांव

Browse by Category

  • Top News
  • Uncategorized
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कथा-कहानी
  • कविता
  • कश्मीर
  • खेल
  • ग़ज़ल
  • जम्मू
  • दिल्ली एनसीआर
  • पश्चिम बंगाल
  • बड़ी खबरें
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महिला
  • मीडिया
  • मुख्य समाचार
  • युवा
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राशिफल
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो गैलरी
  • व्यंग्य
  • व्यापार
  • सिक्किम
  • स्वास्थ्य
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • Home
  • Disclamer
  • Programs
  • Bank Details
  • Contact us

Copyright © 2020 Janlokindiatimes.com | This is Owned By Janlok India Times

No Result
View All Result
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कश्मीर
    • जम्मू
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • सिक्किम
  • बड़ी खबरे
  • दिल्ली एनसीआर
  • कोरोना
  • विदेश
  • राजनीति
  • विशेष
  • Youtube Channel
  • Live Tv
  • More
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफल

Copyright © 2020 Janlokindiatimes.com | This is Owned By Janlok India Times