• Home
  • Disclamer
  • Programs
  • Bank Details
  • Contact us
Janlok India Times news
Advertisement
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कश्मीर
    • जम्मू
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • सिक्किम
  • बड़ी खबरे
  • दिल्ली एनसीआर
  • कोरोना
  • विदेश
  • राजनीति
  • विशेष
  • Youtube Channel
  • Live Tv
  • More
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफल
No Result
View All Result
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कश्मीर
    • जम्मू
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • सिक्किम
  • बड़ी खबरे
  • दिल्ली एनसीआर
  • कोरोना
  • विदेश
  • राजनीति
  • विशेष
  • Youtube Channel
  • Live Tv
  • More
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफल
No Result
View All Result
Janlok India Times news
No Result
View All Result

हाथरस गोलीबारी को लेकर अखिलेश समेत विपक्ष हमलावर, कहा-सरेआम दुर्दांत कांड

Janlok News Bureau by Janlok News Bureau
March 2, 2021
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबरें
0
हाथरस गोलीबारी को लेकर अखिलेश समेत विपक्ष हमलावर, कहा-सरेआम दुर्दांत कांड

महिलाओं और बेटियों से दरिंदगी को लेकर हाथरस एक बार फिर चर्चा में है। यहां मंगलवार की सुबह एक पिता को बेटी से छेड़खानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पर गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक की बेटी पुलिस स्टेशन के बाहर चीख-चीखकर इंसाफ की गुहार लगा रही है। उसकी यह चीख झकझोर देती है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। इससे हाथरस को लेकर योगी सरकार एक बार फिर कटघरे में है और विपक्ष के तमाम नेता शासन और पुलिस की नाकामी पर सवाल उठा रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा ट्वीट कर कहा कि ‘हाथरस की बेटी’ के बाद अब हाथरस में एक और बेटी के साथ हुई छेड़खानी की शिकायत करने वाले पिता की सरेआम हत्या का दुर्दांत कांड हुआ है। बीजेपी सरकार से हताश उप्र की नारियों ने अब तो इस सरकार से इंसाफ की मांग करना भी छोड़ दिया है। बहुत हुआ महिलाओं पर अत्याचार, अबकी बार बीजेपी बाहर!’

यूपी कांग्रेस ने एक के बाद एक कई ट्वीट किये
यूपी कांग्रेस ने एक के बाद एक कई ट्वीट से योगी सरकार को घेरा। लिखा, ‘योगी आदित्यनाथ सो रहे हो तो जग जाओ और देखो अपने जंगलराज की तस्वीर। प्रदेश की बेटी रो-रोकर इंसाफ मांग रही है। कहां है वो मिशन शक्ति वाला फटा ढोल जिसे कई महीनों से पीट रहे हो? हाथरस में बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर किसान पिता को 10 राउंड फायरिंग करके मार दिया गया।’

आम आदमी पार्टी ने भी घेरा
आम आदमी पार्टी ने ट्वीट किया, ‘हाथरस में किसान की बेटी के साथ छेड़छाड़ हुई, पिता ने जब थाने में शिकायत की तो बदमाशों ने किसान को गोलियों से भून दिया। उत्तर प्रदेश में बलात्कार और हत्या अब आम बात हो गई, क्योंकि आदित्यनाथ की सरकार में कानून व्यवस्था जंगलराज से भी बदतर हो चुकी है।’

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ओपी राजभर ने लिखा, ‘अभी हाथरस में हुए एक दलित बेटी की चिता ठंडी नही हुई थी, आज वही पुनः हाथरस में बेटी से छेड़खानी करने पर शोहदों ने बेटी के किसान पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। योगी जी, अब तो अपने रामराज्य की तस्वीरों को देखिए, कहां गया वो नारा?’

क्या है मामला?
हाथरस के सासनी थाना क्षेत्र के नौजरपुर गांव में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी का नाम गौरव शर्मा है जिसे 2018 में छेड़खानी के आरोप में जेल हुई थी और वह जमानत पर बाहर घूम रहा था। आरोपी और छेड़खानी की पीड़िता के किसान पिता के बीच सोमवार को बहस हुई जिसके बाद आरोपी ने शख्स को गोली मार दी। सीएम योगी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ रासुका लगाने का निर्देश दिया है।

अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। 16 जुलाई 2018 को आरोपी गौरव के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी 15 दिन जेल में रहा था, तब से वह रंजिश मानता चला आ रहा है। गौरव मामले में केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पिछले साल गैंगरेप की घटना से चर्चा में था हाथरस
इसी के साथ सोशल मीडिया पर हाथरस एक बार फिर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले पिछले साल सितंबर में गैंगरेप की घटना ने पूरे देश में सनसनी पैदा कर दी थी और हाथरस लंबे वक्त तक राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में बना रहा था

Previous Post

यूपी : शातिर शमशेर की छह करोड़ की सम्पत्तियां कुर्क करने की तैयारी

Next Post

बिहार: भागलपुर में दर्दनाक हादसा, खेल-खेल में झूला झूल रही बच्ची के गर्दन में फंसा फंदा, मौत

Janlok News Bureau

Janlok News Bureau

Next Post
बिहार: भागलपुर में दर्दनाक हादसा, खेल-खेल में झूला झूल रही बच्ची के गर्दन में फंसा फंदा, मौत

बिहार: भागलपुर में दर्दनाक हादसा, खेल-खेल में झूला झूल रही बच्ची के गर्दन में फंसा फंदा, मौत

Browse by Category

  • Top News
  • Uncategorized
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कथा-कहानी
  • कविता
  • कश्मीर
  • खेल
  • ग़ज़ल
  • जम्मू
  • दिल्ली एनसीआर
  • पश्चिम बंगाल
  • बड़ी खबरें
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महिला
  • मीडिया
  • मुख्य समाचार
  • युवा
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राशिफल
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो गैलरी
  • व्यंग्य
  • व्यापार
  • सिक्किम
  • स्वास्थ्य
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • Home
  • Disclamer
  • Programs
  • Bank Details
  • Contact us

Copyright © 2020 Janlokindiatimes.com | This is Owned By Janlok India Times

No Result
View All Result
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कश्मीर
    • जम्मू
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • सिक्किम
  • बड़ी खबरे
  • दिल्ली एनसीआर
  • कोरोना
  • विदेश
  • राजनीति
  • विशेष
  • Youtube Channel
  • Live Tv
  • More
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफल

Copyright © 2020 Janlokindiatimes.com | This is Owned By Janlok India Times