• Home
  • Disclamer
  • Programs
  • Bank Details
  • Contact us
Janlok India Times news
Advertisement
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कश्मीर
    • जम्मू
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • सिक्किम
  • बड़ी खबरे
  • दिल्ली एनसीआर
  • कोरोना
  • विदेश
  • राजनीति
  • विशेष
  • Youtube Channel
  • Live Tv
  • More
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफल
No Result
View All Result
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कश्मीर
    • जम्मू
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • सिक्किम
  • बड़ी खबरे
  • दिल्ली एनसीआर
  • कोरोना
  • विदेश
  • राजनीति
  • विशेष
  • Youtube Channel
  • Live Tv
  • More
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफल
No Result
View All Result
Janlok India Times news
No Result
View All Result

शाहजहांपुर: अर्द्धनग्न जली मिली BA की छात्रा, कैसे पहुंची हाईवे पर और कहां गए चप्पल-कपड़े?

Janlok News Bureau by Janlok News Bureau
February 23, 2021
in Top News, उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार
0
शाहजहांपुर: अर्द्धनग्न जली मिली BA की छात्रा, कैसे पहुंची हाईवे पर और कहां गए चप्पल-कपड़े?

यूपी के शाहजहांपुर में हाईवे किनारे नगरिया मोड़ के पास कांट के भैंसटाकला निवासी एसएस कॉलेज की बीए सेकेंड ईयर की एक छात्रा आग से झुलसी हालत में मिली। उसकी हालत बेहद नाजुक है। उसे मिट्टी का तेल डालकर जलाया गया है। वह खेतों की ओर से भागते हुए एनएच 24 पर आई। ग्रामीणों ने उसे जलता हुआ देख कर कंबल डाला। तब आग बुझी। छात्रा के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। 

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने आकर छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा के साथ क्या घटना हुई है, उसे किसने जलाया है, छात्रा कुछ बता नहीं रही है। एसपी एस आनंद ने बताया कि छात्रा कुछ बता नहीं पा रही है कि उसके साथ क्या हुआ है। फिलहाल पड़ताल की जा रही है। छात्रा को लखनऊ रेफर कराया गया है, लेकिन उसके परिजन अभी कुछ मन नहीं बना पा रहे हैं।

एसपी ने बताया कि छात्रा अपने पिता के साथ सोमवार को एसएस कालेज आई थी, इसके बाद वह घर नहीं पहुंची। पिता उसे तलाश करने के लिए कालेज में भी गये, लेकिन वह मिली नहीं। शाम को उसके पिता को प्रधान के जरिए बेटी के झुलसने की सूचना मिली। इधर, जिला अस्पताल में पुलिस और परिवार के लोगों के पूछने के बाद भी छात्रा कुछ भी नहीं बता पाई। डाक्टर ने बताया कि केरोसिन डालने के बाद छात्रा 70 प्रतिशत झुलसी है। उसे लखनऊ रेफर किया जा रहा है।

एसपी एस आनंद ने मौके का निरीक्षण किया है। पता लगा है कि मौके से अभी तक छात्रा की चप्पल, कपड़े आदि बरामद नहीं हो सके हैं। पुलिस तलाशी में लगी है। लोगों से पूछताछ की जा रही है। एसएस कालेज में लगे सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस खंगाल रही है।

राईखुर्द गांव के प्रधान मतलूब अली ने बताया आंखों देखा हाल

राईखुर्द गांव के मतलूब अली ने बताया कि सोमवार शाम को वह रिंग रोड से अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी एक लड़की आग लगी हुई रोड की तरफ दौड़ी चली आ रही थी। मतलूब अली जब उसके पास पहुंचे तो वह केवल पानी दे दो पानी दे दो चीख रही थी। बिना कपड़ों के होने के कारण मतलूब अली ने वहां पर चारा काट रहे व्यक्ति से गमछा लेकर लड़की के शरीर में उठ रहीं लपटें बुझाईं। इसके बाद लड़की ने मतलूब अली से कई बार पानी मांगा, लेकिन आग लगी होने के कारण मतलूब अली ने पानी नहीं दिया और अपने घर से चादर मंगा कर उसे ओढ़ा दी।

मतलूब अली ने बताया कि लड़की से उन्होंने कई बार पूछा आग कैसे लगी, लेकिन उसने कोई भी जानकारी नहीं दी। मौके पर लड़की के न तो कपड़े मिले न कोई जूता चप्पल और न ही कोई अन्य सामान। मतलूब अली ने बताया कि इसके बाद सूचना पर पुलिस आ गई और वह 112 डायल गाड़ी से लड़की को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि लड़की को उन्होंने अस्पताल में भर्ती करा दिया और घर वापस आ गए।

Previous Post

टेरर फंडिंग का आरोपी हामिद बस्‍ती से गिरफ्तार, ई-टिकटों की ब्‍लैकमार्केटिंग से जुटाई है अकूत संपत्ति

Next Post

बाराबंकी : मुठभेड़ में शातिर पशु तस्कर को लगी गोली, गिरफ्तार, सिपाही भी गोली से घायल

Janlok News Bureau

Janlok News Bureau

Next Post
बाराबंकी : मुठभेड़ में शातिर पशु तस्कर को लगी गोली, गिरफ्तार, सिपाही भी गोली से घायल

बाराबंकी : मुठभेड़ में शातिर पशु तस्कर को लगी गोली, गिरफ्तार, सिपाही भी गोली से घायल

Browse by Category

  • Top News
  • Uncategorized
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कथा-कहानी
  • कविता
  • कश्मीर
  • खेल
  • ग़ज़ल
  • जम्मू
  • दिल्ली एनसीआर
  • पश्चिम बंगाल
  • बड़ी खबरें
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महिला
  • मीडिया
  • मुख्य समाचार
  • युवा
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राशिफल
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो गैलरी
  • व्यंग्य
  • व्यापार
  • सिक्किम
  • स्वास्थ्य
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • Home
  • Disclamer
  • Programs
  • Bank Details
  • Contact us

Copyright © 2020 Janlokindiatimes.com | This is Owned By Janlok India Times

No Result
View All Result
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कश्मीर
    • जम्मू
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • सिक्किम
  • बड़ी खबरे
  • दिल्ली एनसीआर
  • कोरोना
  • विदेश
  • राजनीति
  • विशेष
  • Youtube Channel
  • Live Tv
  • More
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफल

Copyright © 2020 Janlokindiatimes.com | This is Owned By Janlok India Times