• Home
  • Disclamer
  • Programs
  • Bank Details
  • Contact us
Janlok India Times news
Advertisement
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कश्मीर
    • जम्मू
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • सिक्किम
  • बड़ी खबरे
  • दिल्ली एनसीआर
  • कोरोना
  • विदेश
  • राजनीति
  • विशेष
  • Youtube Channel
  • Live Tv
  • More
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफल
No Result
View All Result
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कश्मीर
    • जम्मू
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • सिक्किम
  • बड़ी खबरे
  • दिल्ली एनसीआर
  • कोरोना
  • विदेश
  • राजनीति
  • विशेष
  • Youtube Channel
  • Live Tv
  • More
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफल
No Result
View All Result
Janlok India Times news
No Result
View All Result

किसानों को सुरक्षा देने पर आम आदमी पार्टी और अमरिंदर सिंह के बीच जुबानी जंग

Janlok News Bureau by Janlok News Bureau
February 2, 2021
in बड़ी खबरें
0
किसानों को सुरक्षा देने पर आम आदमी पार्टी और अमरिंदर सिंह के बीच जुबानी जंग

आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने आप की इस मांग को “मनमाना, बेतुका और अतार्किक” बताया। 

आप प्रवक्ता राघव चड्ढा ने रविवार को सिंह को पत्र लिखकर कहा कि पंजाब पुलिस को किसानों को सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए ताकि उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा सके और वे शांतिपूर्ण तरीके से ‘काले कानूनों’ के खिलाफ प्रदर्शन जारी रखें। चड्ढा ने कहा, ”आम आदमी पार्टी आपसे उन सभी शिविरों के आसपास चारों ओर पर्याप्त संख्या में पंजाब के पुलिसकर्मियों को तैनात करने की मांग करती है, जहां शांतिपूर्ण प्रदर्शन चल रहे हैं।”

उन्होंने कहा, ”भाजपा के गुंडों द्वारा हाल ही में किसानों पर किए गए हमलों के मद्देनजर उन्हें सुरक्षा की सख्त जरूरत है।” पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी को संविधान और कानून की स्पष्ट रूप से कोई समझ नहीं है और वह सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय किए गए कानून को नजरअंदाज कर रही है।

सिंह ने एक बयान में कहा, “यह मांग न सिर्फ अतार्किक और ओछी है बल्कि कानून के सभी सिद्धांतों और नियमों के खिलाफ भी है।” उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय के निर्देशों एवं उच्चतम न्यायालय के एक आदेश के मुताबिक, पंजाब पुलिस किसी दूसरे राज्य में 72 घंटे से अधिक समय तक नहीं रह सकती है। भले ही वे सुरक्षा प्राप्त किसी व्यक्ति के साथ ही क्यों न हों। सिंह ने कहा कि अगर वह किसानों को सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दे भी देते हैं तो भी पंजाब पुलिस उनके साथ 72 घंटे तक ही रह सकती है, इससे ज्यादा नहीं। 

मुख्यमंत्री ने आप के पत्र को “दयनीय” बताते हुए कहा कि इस पत्र से इस बात का पर्दाफाश होता है कि आप पंजाब की सत्ता पर किसी भी तरह से काबिज़ होना चाहती है। सुनील जाखड़ के बयान पर आप की आलोचना पर पलटवार करते हुए सिंह ने कहा कि पंजाब कांग्रेस प्रमुख “बेतुकी बात” नहीं कर रहे हैं बल्कि आप सुरक्षा प्राप्त और गैर सुरक्षा प्राप्त नागरिक के बीच अंतर नहीं जानती है। 

सिंह ने कहा, “शायद आपको दिल्ली के अपने मुख्यमंत्री से पूछना चाहिए। खराब शासन और अज्ञानता के उनके ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि केजरीवाल को भी जानकारी हो।” पंजाब के मुख्यमंत्री ने आप के पत्र को लाल किले पर भड़की हिंसा में उसकी भूमिका से ध्यान हटाने का एक हथकंडा बताया।

उन्होंने आरोप लगाया, “गणतंत्र दिवस पर लाल किले पर अशांति भड़काते हुए आप के सदस्य कैमरे में कैद हुए हैं।” उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों पर आप और भाजपा के ” गठजोड़” का तब ” पर्दाफाश” हो गया था जब केजरीवाल ने तीन में से एक कानून को अपने राज्य में अधिसूचित कर दिया था।

Previous Post

पंजाब के जलालाबाद में अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की गाड़ी पर हमला, गोलियां चलीं

Next Post

प्रयागराज: कपड़ा व्यापारी के घर लगी आग, लपटों के बीच बेहोश हुआ परिवार

Janlok News Bureau

Janlok News Bureau

Next Post
प्रयागराज: कपड़ा व्यापारी के घर लगी आग, लपटों के बीच बेहोश हुआ परिवार

प्रयागराज: कपड़ा व्यापारी के घर लगी आग, लपटों के बीच बेहोश हुआ परिवार

Browse by Category

  • Top News
  • Uncategorized
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कथा-कहानी
  • कविता
  • कश्मीर
  • खेल
  • ग़ज़ल
  • जम्मू
  • दिल्ली एनसीआर
  • पश्चिम बंगाल
  • बड़ी खबरें
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महिला
  • मीडिया
  • मुख्य समाचार
  • युवा
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राशिफल
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो गैलरी
  • व्यंग्य
  • व्यापार
  • सिक्किम
  • स्वास्थ्य
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • Home
  • Disclamer
  • Programs
  • Bank Details
  • Contact us

Copyright © 2020 Janlokindiatimes.com | This is Owned By Janlok India Times

No Result
View All Result
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कश्मीर
    • जम्मू
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • सिक्किम
  • बड़ी खबरे
  • दिल्ली एनसीआर
  • कोरोना
  • विदेश
  • राजनीति
  • विशेष
  • Youtube Channel
  • Live Tv
  • More
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफल

Copyright © 2020 Janlokindiatimes.com | This is Owned By Janlok India Times